बरेली, जून 16 -- पीएनबी स्टाफ यूनियन ने मांगों के समर्थन में सोमवार को डीडीपुरम स्थित मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सहायक मंत्री चरन सिंह यादव ने बताया कि प्रदर्शन में अंशकालिक हाउसकीपर साथियों को पूर्णकालिक किए जाने, वरिष्ठता के आधार पर अधीनस्थ कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान किए जाने, वन टाइम में पास सभी अधीनस्थ साथियों को उत्तीर्ण घोषित किए जाने व अन्य मांगों को प्रमुखता से रखा। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, कामेश पाल, संजय शर्मा, जगपाल, मुकेश कुमार, अनुराग त्रिपाठी, मुकेश वाजपेई, अमित खंडेलवाल, गीता पन्नू, मुकेश यादव,शिवम कश्यप, देवेश यादव, गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र यादव,भुवनेश कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...