मांगों के समर्थन में झारखंड पुनरुथान अभियान ने दिया धरना
चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा, संवाददाता। गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुथान अभियान के तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल चाईबासा प्रशासनिक भवन के पास अभियान के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पूर्ति की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया। मौके पर अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगे जाने पर भी संबंधित जन सूचना पदाधिकारी गुमराहपूर्ण सूचना दे रहे हैं। वैसे परिस्थिति में एक संवेदनशील सामाजिक संगठन का यही दायित्व रह जाता है कि अधिकारियों को उनके कर्तव्य के प्रति जवाबदेह बनाया जाए। अभियान के केंद्रीय महासचिव अमृत मांझी ने कहा जब तक सिविल सर्जन मांगी गई सूचना को ईमानदारी पूर्वक नहीं देंगे झारखंड पुनरुथान अभियान चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा। अभियान के स्टूडेंट्स विंग मेंटर बासिल हेंब्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.