मांगों के समर्थन में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित
गोड्डा, सितम्बर 25 -- मेहरमा, एक संवाददाता। विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने की।बैठक में संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय निर्देशानुसार आगामी 29 सितंबर को मांगों के समर्थन में मसाल जुलूस निकालने तथा 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। ऋषिकेश झा ने कहा कि उनकी मांगों में झारखंड आंदोलनकारी को जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी को 50-50 हजार रुपए सम्मान पेंशन देने, उनके बच्चों व आश्रितों को नौकरी में सीधी नियुक्ति का अधिकार देने, 26 फीसद रॉयल्टी का अधिकार सहित जल जंगल जमीन की रक्षा करने आदि की मांगे शामिल हैं। बैठक में काबुल झा, मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी, पंकज दास, मुरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.