बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बेगूसराय। जीडी कॉलेज के प्रशासनिक भवन के समक्ष मंगलवार को छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष राजा कुमार ने कहा कि छात्र हितों को देखते हुए स्नातक में छूटी आंतरिक परीक्षा लेने की मांग की गई। छात्र नेता पवन कुमार ने कहा कि महाविद्यालय वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार की सूचना डाली जाए। महाविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल सुचारू रूप से चालू नहीं है। गर्मी में छात्र-छात्राओं को पेयजल की सुविधा नहीं है। मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष ऋषभ कुमार, कॉमर्स अध्यक्ष अंकित कुमार, कॉलेज सचिव रोहित कुमार, रिशु कुमार,कन्हैया कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.