मांगों के समर्थन में एक को करेंगे प्रदर्शन
समस्तीपुर, जून 21 -- समस्तीपुर। प्रांतीय खेतिहर यूनियन जिला कमिटी समस्तीपुर की बैठक राम सागर पासवान की अध्यक्षता एवं राज्य महासचिव रामाश्रय महतो के पर्यवेक्षण में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव राम दयाल भारती ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूरों पर हमला कर रही है। वर्षों के संघर्ष से हासिल मनरेगा कानून को हटा कर भीबी ग्राम जी योजना को लागू किया जा रहा है। यह मनरेगा को समाप्त करने का एक साज़िश है। हमें अपने संगठित ताकत से इसका डटकर मुकाबला करना होगा। एक जुलाई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर संयुक्त सचिव दिनेश पासवान, क्रांति कुमार, उमेश प्रसाद सहनी, उपाध्यक्ष कुंवर प्रसाद सहनी, तिलक सहनी,तारा देवी, राम बाबू पासवान, तारनी प्रसाद सिंह, सरोज कुमारी, उमेश दास, जगदीश महतो, प्रमोद साह, देवेन्द्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.