चाईबासा, मार्च 23 -- चाईबासा, संवाददाता। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले ग्रामीणों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर मागों के समर्थन में नारे भी लगाए। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के नेता मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इससे पहले रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोल्हान प्रमंडल आयुक्त के कार्यालय पहुंचा, जहां ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में रोजगार सृजन कर पलायन रोकने, सेल कंपनी में 75% स्थानीय को रोजगार की गारंटी, डीएमएफटी मद से हर खेत को सिंचाई की सुविधा, हाथियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने तथा 75 ई पर नो एंट्री की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...