आरा, फरवरी 18 -- -जिले के राजस्व कर्मियों ने कलेक्ट्रेट के समीप धरना-प्रदर्शन किया -आज भी कर्मियों का होगा धरना-प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारे लगाए आरा, हमारे संवाददाता। सत्रह सूत्री मांगों के समझौते का पत्र जारी करने तक राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी। जिले के राजस्व कर्मियों ने बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान पर कलेक्ट्रेट के समीप बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। आज गुरुवार को भी कर्मियों का धरना-प्रदर्शन होगा। इस दौरान संघ के नेताओं एवं कर्मियों की ओर से सरकार विरोधी नारे लगाए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तीसरे चरण में जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन के पहले दिन कर्मचारियों की ओर से सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गई। साथ ही कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। भोजपुर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.