देवघर, मार्च 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर देवघर के मनरेगा कर्मचारियों ने समाहरणालय के निकट शुक्रवार को 9 वें दिन धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध नारा लगाया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि हम मनरेगा कर्मी लगातार 19 वर्षों से मनरेगा में कार्यरत हैं। गांवों के विकास में मनरेगा कर्मियों का अहम योगदान रहा है। फिर भी सरकार मनरेगा कर्मियों के भविष्य को लेकर संवेदनशील नहीं है। मनरेगा कर्मी लगातार शोषित और पीड़ित हो रहे हैं। पूर्व में भी कई बार हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन सरकार की नींद अबतक नहीं खुली है। कहा कि मनरेगा कर्मी का परिवार भूखमरी के कगार पर है और मजदूर भी प्रभावित है। कई महीनों से मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला है, न ही मजदूरों को दो महीना से मजदूरी म...