कन्नौज, जनवरी 12 -- तालग्राम, संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में कोल्ड चेन के बाहर चल रहा आशाओं का धरना-प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के बीच आशा कार्यकर्ताओं ने शासन की सद्बुद्धि के लिए हवन-पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं और जल्द मांगें पूरी किए जाने की कामना की। आठ दिनों से कोल्ड चेन में ताला लगे होने के कारण क्षेत्र में टीकाकरण कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है। हालत यह है कि नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीके नहीं लग पा रहे हैं। टीकाकरण के लिए सीएचसी पहुंच रहे अभिभावक मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति राजपूत का कहना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.