प्रयागराज, सितम्बर 17 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भुसौली टोला स्थित योगेंद्र पांडे के आवास पर हुई। अध्यक्षता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने की। पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग का लाभ सभी पेंशनरों को देने, 18 माह का रोका गया डीआर जारी करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। 20 प्रतिशत अंतरिम राहत देने तथा निजीकरण और आउटसोर्सिंग समाप्त करने की भी मांग की गई। वक्ताओं ने 29 सितंबर को आंदोलन करने का फैसला लिया। बैठक में योगेंद्र पांडे, उदय शंकर श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रजापति, उदय चंद सोनकर, रामकिशोर, हरिश्चंद्र, राजेश श्रीवास्तव आदि पेंशनर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...