बरेली, फरवरी 16 -- बरेली। विद्युत पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से की मासिक बैठक रविवार को विद्युत विश्राम गृह में हुई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने कॉरपोरेशन की ओर से मांगों की अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अशर्फी सिंह ने कहा कि उप्र पावर कारपोरेशन ने कर्मचारियों के इलाज के लिए बरेली मंडल के किसी भी जनपद के एक भी निजी अस्पताल को मान्यता नहीं दी है और न ही राज्य सरकार के पेन्शनर्स की तरह पं. दीन दयाल उपाध्याय कैश लेस उपचार योजना का लाभ अनुमन्य है। बैठक में ओमदेव बरतरिया, केके माहेश्वरी, एमएस आदिल, राधेश्याम, शाकिर अली, एसके टंडन. महेन्द्र प्रसाद डिमरी, अशोक गुप्ता, नत्थूलाल वर्मा, कैलाश सक्सेना व गिरीश श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.