अमरोहा, नवम्बर 20 -- गजरौला। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की पंचायत बुधवार शाम कृष्णा नगर में हुई। जोया टोल प्लाजा और एमडीए मुरादाबाद को लेकर रोष व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जोया टोल प्लाजा पर पंचायत 20 नवंबर को बुलाई गई है। एनएचएआई अधिकारी परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग को वार्ता के लिए बुलाया गया है। एनएचएआई के अलावा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण सचिव को भी वार्ता के लिए पंचायत में बुलाया गया है। इन अधिकारियों से बात कर किसानों के साथ हो रही लूट को रुकवाया जाएगा। यदि किसान अधिकारियों से वार्ता कर संतुष्ट नहीं हुआ तो टोल पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। यहां रामकृष्ण चौहान को संगठन का व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.