हल्द्वानी, मार्च 23 -- कालाढूंगी। नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर और उससे जुड़े परिसर को वाल्मीकि समाज के नाम किए जाने की मांग को लेकर जारी धरना सोमवार को समाप्त हो गया है। एसडीएम विपिन चंद्र पंत और चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने लोगों की बात सुनी और उन्हें समझाया। बताया कि मंदिर और परिसर में वाल्मीकि समाज का ही अधिकार रहेगा। इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद वाल्मीकि समाज ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...