जौनपुर, अप्रैल 18 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मनरेगा कर्मियों ने बकाया मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। शाहगंज ब्लाक के सोंधी कार्यालय पर संघ के ब्लाक अध्यक्ष निशानाथ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित एडीओ आईएसबी प्रमोद सिंह को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा कर्मियों का कहना है कहा कि उनका मानदेय महीनों से लंबित है। मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बीते महीने सात मार्च को बीडीओ को संबोधित मानदेय भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा था। चेतावनी दी थी कि समय रहते मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो मनरेगा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने शुरु की हड़ताल म...