फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों का समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्यालय एसडीएम को सौंपा। सभा अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने कहा कि धरना प्रदर्शन में उपस्थित पेंशनर आने वाले समय में संगठन के निर्देशन पर संगठित रहते हुए बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। जिला मंत्री विजेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशनरों को कमजोर, निष्प्रयोजन समझने की सरकार भूल न करें। पेंशनर्स परिवार के मुखिया के रूप में आज भी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि वित्त...