फतेहपुर, सितम्बर 1 -- फतेहपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शाखा फतेहपुर में आम सभा की बैठक शाखा अध्यक्ष पंकज पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष ने प्रदेश आमसभा में पारित प्रस्तावों के विषय में विस्तार से कर्मचारीगण को अवगत कराते हुए कहा गया कि न्यायालय कर्मचारियों की लम्बे समय से शेट्टी आयोग की संस्तुतियों के अनुपालन और उससे अन्य कई मांगे सरकार के स्तर पर लंबित हैं, जिनके निस्तारण के लिये प्रदेश संघ के आह्वान पर न्यायालय कर्मचारी संघर्ष के लिये विवश हैं। यहां संघ के सचिव शिव लोचन मौर्य ने भी अपने विचार रखे। बैठक में महेन्द्र सिंह, दशरथ, अजय पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, महेश पालीवाल, शैलेन्द्र सिंह पटेल, आलोक रंजन, मुकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाल करने ...