मांगे पूरी नहीं होने पर न्यायायालय जाएगा डीलर्स एसोसिएशन
रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को अशोक नगर कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण हॉल में प्रदेश अध्यक्ष मोहन की अध्यक्षता में हुई। वित्त एवं वाणिज्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में 22 जिलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन ने मंत्री किशोर को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों में 12 माह से बकाया कमीशन का भुगतान, 25 हजार विक्रेताओं के लिए अलग सर्वर, ग्रेन एटीएम लगाने से पहले प्रत्येक दुकानदार को प्रतिमाह 50 हजार रुपये मानदेय देने, कमीशन 150 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा अनाज वितरण के अतिरिक्त कार्यों का अलग पारिश्रमिक, पेपरलेस व्यवस्था और विशेष परिस्थिति में लाइसेंस हस्तांतरण की अनुमति मांगी गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.