मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मनरेगा वॉच ने सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। मनरेगा वॉच से जुड़ी सैंकड़ों महिला मजदूरों के अलावा अन्य मजदूर सुबह से ही जुट गए। वे अपने साथ चूल्हा-बर्तन भी लेते आए थे। मनरेगा वॉच के जिला समन्वयक संजय सहनी ने बताया कि पिछले एक महीने में तीसरी बार मजदूरों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके पहले अधिकारियों ने दो दिन के आंदोलन के बाद एक सप्ताह में मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद धरना वापस ले लिया गया था, लेकिन तीन सप्ताह बाद भी ना बकाए का भुगतान हुआ और ना काम ही मिला। कहा कि इस बार मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.