सोनभद्र, अप्रैल 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। बिना नोटिस संविदा बिजली कर्मियों को निकाले जाने केविरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने निकाले गए संविदा बिजली कर्मियों को वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश संविदा बिजली कर्मचारी संघ के मंडल सचिव नितेश मौर्य ने कहा कि अभी तक अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई वार्ता या संपर्क नहीं किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर आज कोई वार्ता नहीं होती है तो नौ अप्रैल से सभी निकाले हुए कर्मचारी भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मोहन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश, विवेक पटेल, उत्तम सिंह, भैरव लाल, हरिशंकर, अनिल, प्रवीण, राजेश, सुरेंद्र, राकेश, अजय, अभय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.