भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम परिसर में बुधवार को सफाई कर्मियों की आपात बैठक हुई। लड्डू हरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि सफाई कर्मियों की मांगों पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। अब वे लोग निगम प्रशासन से आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप होगी।कर्मियों ने आरोप लगाया कि आए दिन सफाई एजेंसियों द्वारा कर्मियों का मानसिक शोषण किया जाता, साथ ही समय पर मानदेय का भी भुगतान नहीं किया जाता है। इसी कारण सफाईकर्मियों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। यह भी पढ़ें- कूड़ा वाहन चालकों और हेल्परों का प्रदर्शन सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वे लोग निगम प्रशासन के समक्ष पांच मांग रखेंगे। इसमें वेतन वृद्धि, दोनों सफाई एजेंसियों द्वारा पूर्व समझौते के अनुरूप बो...