मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लंबित भुगतान और काम मांगने पर नहीं दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर वीबी जी रामजी मजदूरों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। ये मजदूर 44 दिन से समाहरणाल परिसर में जमे हुए हैं। मनरेगा वॉच के बैनर तले धरना दे रहे मजदूरों ने मांगें पूरी होने तक धरने पर बैठे रहने की बात एक बार फिर से दोहराई। मनरेगा वॉच के संजय सहनी ने बताया जिले के 15 प्रखंड के 14 हजार मजदूर रोजगार मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कारवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन के साथ इस बीच कई बार वार्ता हुई, लेकिन हर बार दिए गए आश्वासनों से अधिकारी मुकर गए। इसलिए जब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आती, धरना जारी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता चिराग पोद्दार के अलावा मजदूरों में खुशबू कुमारी, आंचल कुमारी, मुन्नी देवी, विभा देवी, मदीना बेग...