मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं बीआरएबीयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश सह मंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। छात्रों ने कहा कि स्नातक में इंटर्नशिप प्रक्रिया निःशुल्क होनी चाहिए, सरकारी संस्थान अथवा विवि अंतर्निहित होना चाहिए। परीक्षा केन्द्र निर्धारण में पारदर्शिता बरती जाए, मानक के अनुसार परीक्षा केन्द्र तय हो और छात्राओं का परीक्षा केन्द्र गृह जिले में ही दिया जाए। विगत वर्ष में प्रकाशित परीक्षा परिणाम का अंकपत्र, मूल प्रमाणपत्र अविलंब कॉलेजों में भेजे जाए। बिहार विवि में कैरियर काउंसिलिंग सेंटर व प्लेसमेंट सेल की स्थापना हो। इसके अलावा विवि में न्यूनतम 1000 क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाए। महानगर मंत्री शिवांशु सिंह ने कहा कि पीजी छ...