नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कार्यरत लैब कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर 10 फरवरी से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के बाहर धरना देने की घोषणा की है। इस आंदोलन के चलते विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में प्रयोगशालाओं से जुड़ा शैक्षणिक, प्रायोगिक और शोध कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेजेज लैब स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश मेहता ने बताया कि लैब कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगतियों को दूर करने, नियमितीकरण, पदोन्नति, सेवा शर्तों में सुधार और समान कार्य के लिए समान वेतन जैसी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक न तो विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही यूजीसी की ओर से कोई ठोस पहल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाएं उच्च शिक्षा की रीढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.