शामली, अप्रैल 1 -- शामली। नगर पालिका परिषद शामली में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा यूनिट शामली ने मांगें पूरी न होने पर 7 अप्रैल से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार व सचिव अश्वनी तैश्वर ने बताया कि गत 25 मार्च को अधिशासी अधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था। मांगें पूरी न होने पर 28 मार्च से कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि हड़ताल की सूचना मिलने पर न्यायिक एसडीएम विनय कुमार भदौरिया नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे और यूनियन के साथ वार्ता कर 30 मार्च तक मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया था। इस पर यूनियन ने हड़ताल अस्थायी रूप से स्थगित कर दी थी। आरोप है कि तय समय ब...