मांगें पूरी न होने पर राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल, तहसील का कामकाज ठप
औरैया, मई 11 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील औरैया की मांगें पूरी न होने पर सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, जिससे तहसील परिसर में कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। हड़ताल के चलते दाखिल-खारिज, राजस्व वाद और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय और महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि धारा 116 और दाखिल-खारिज के मुकदमे समय पर दर्ज नहीं किए जाते, जिससे वादकारियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने इन मामलों को समयबद्ध तरीके से दर्ज किए जाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में स्थित रिकार्ड रूम को प्रतिदिन खुलवाने की भी मांग की। उनका कहना है कि रिकार्ड रूम नियमित न खुलने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को अभिलेखों का मुआयना करने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.