बिजनौर, मार्च 6 -- मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी लंबित मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो वे कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने स्वास्थ्य विभाग के समक्ष कई वित्तीय और प्रशासनिक मुद्दे रखे। इनमें पिछले तीन वर्षों से लंबित 'सास-बहू सम्मेलन' के मानदेय का तत्काल भुगतान, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 2800 पे-ग्रेड के एरियर और संविदा कर्मचारियों के 5 प्रतिशत एरियर का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने, वार्षिक भत्ते पीबीआई , बोनस और एचआरपीडीए जैसे महत्वपूर्ण भत्तों का समय पर भुगतान किए जाने की मांग की गई है। नूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.