मांगें पूरी न होने पर भाकियू मजदूर संगठन देगा धरना
रामपुर, जून 18 -- रामपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष संजोर अली पाशा के नेतृत्व में बुधवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों व आमजन से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं उठाई गईं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों किसान खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं और सोसायटियों में लंबी लाइनें लग रही हैं। वहीं बिजली संकट के कारण फसलों की सिंचाई ठप पड़ी है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों दृारा जल्द समाधान नहीं किया, तो संगठन बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.