हरदोई, मार्च 16 -- अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र ब्लाक भरवां के ग्राम कुम्हारनखेड़ा में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन सर्व समाज के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र से जुड़ी बिजली पानी सड़क के मुद्दों को लेकर आठ सूत्री ज्ञापन ग्राम पंचायत अधिकारी अजय अवस्थी को सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने बताया कि विकास खंड भरावन की जन समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनिवन सर्व समाज का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। भाकियू सर्वसमाज के आठ सूत्रीय ज्ञापन में बम्हनौआ टिकरा के कुम्हारन खेड़ा गांव का मुख्य सम्पर्क मार्ग, गाँवों की जर्जर सड़कें, बजबाजाती नालियों के निर्माण, उखड़े पड़े विद्युत पोल से सम्बंधित समस्याएं सौंपी गयी हैं। जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी नें बताया ...