रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने से नाराज इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। आंदोलन के तहत ऊधमसिंह नगर के काशीपुर, रुद्रपुर और खटीमा शाखाओं में लगातार धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। रुद्रपुर शाखा के सदस्य सिंचाई विभाग परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण के आंदोलनों के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने विकास कार्यों को ठप कर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। हड़ताली सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ ...