प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को लताकुंज में पेंशनर्स एवं कर्मचारी संगठनों की आपात बैठक हुई। इस दौरान पेंशनरों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को पत्थर गिरजाघर के पास स्थित धरना स्थल पर दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं बैठक में कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाइज एंड वर्कर्स, एजीयूपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.