देहरादून, अप्रैल 4 -- कीर्तिनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मिनी कर्मचारियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र भेजकर शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। एसडीएम कीर्तिनगर के माध्यम से भेजे पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष नीलम नेगी ने बताया कि उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन ने 14 मार्च को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित की, जिसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाना था। नेगी ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है। कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है तो वे अपने-अपने केंद्रों पर केवल उपस्थिति दर्ज कराएंगी, लेकिन पोषण ट्रैकर सहित अन्य कोई कार्य नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.