मांगें पूरी न हुईं तो करेंगे बसों का चक्का जाम
कानपुर, जून 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी.रोडवेज़ इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आरएम महेश कुमार को घेर एक-एक बिंदु पर बात की। कहा कि किसी कारणवश यात्री लोड कम हो तो कंडक्टर को दोषी मानना एक तरह से तानाशाही है। कंडक्टर से कैश जमा नहीं कराया जाता है। कहीं कैश कोई लूट ले तो कंडक्टर पर कार्रवाई होगी। यह असहनीय है। मांगें पूरी न हुईं तो बसों के चक्काजाम की मजबूरी होगी। यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी ने आरएम महेश कुमार से कहा कि संविदा चालकों व परिचालकों एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भुगतान समय पर हो। सेवा प्रबंधक को निर्देशित किया जाए कि समय से कलपुर्जे उपलब्ध हों। डीजल कटौती तत्काल प्रभाव से रोकें। पदाधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल रोकें। सेवा प्रबंधक के स्टाफ कार्य में लगे नियमित चालकों को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.