अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और मानदेय बढ़ाने की मांग की गई है। चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 22 नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा। इसके बाद बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी गई। यहां अध्यक्ष कमला जोशी, नेहा माहरा, कुसुम जोशी, शोभा पंत, शांति देवी, शीला चौधरी, आशा बिष्ट, होरा नेगी, गीता भंडारी, शोभा बिष्ट, अलका जोशी, चम्पा मेहरा, शांति रावत, माया, गरिमा सिंह, लीला जोशी सहित तमाम कार्यकर्ता थे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आशाओं ने की ...