अल्मोड़ा, जनवरी 28 -- दो मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश भड़कता जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुए आंदोलन को बुधवार को जन समर्थन मिला। ऐलान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पूर्व वक्ताओं ने कहा कि खलना गांव के लोगों ने दो मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने पेयजल वितरण में आ रही परेशानी को लेकर खलना पेयजल योजना का मुख्य स्रोत के पुर्ननिर्माण की मांग की थी। इसके अलावा प्रशासन को खलना से पैठानी नैणी मोटर मार्ग के निर्माण में सार्थक कार्रवाई करने को कहा था। प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। लेकिन तय तिथि के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज हरिश्चंद्र सिंह बिष्ट ने तय तारीख के तहत मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। ...