मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की किसान ने दी चेतावनी
चंदौली, अक्टूबर 5 -- चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के गांधी पार्क में उत्तर प्रदेश किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर हो रहे धरने में किसानों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि तीन पीढ़ियों से जंगलों में आबाद गरीबों को मालिकाना हक दिया जाए और वनाधिकार कानून का पूरी तरह पालन हो। गरीबों को उजाड़ने और बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगे। बिजली विभाग पर दलित और कमजोर वर्ग की बस्तियों में तार-पोल काटने का आरोप लगाते हुए बिजली बहाल करने, 300 यूनिट तक बिजली माफ करने और निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। किसानों ने सभी बांध-बांधों और नहरों की सिल्ट सफाई कर टेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.