मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कर्मचारी संघ, नगर निगम मुंगेर ने अपनी लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यह निर्णय शुक्रवार को नगर भवन में आयोजित संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने की, जिसमें बड़ी संख्या में एनजीओ, दैनिक तथा स्थायी स्वच्छता कर्मी शामिल हुए। बैठक में संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि, पूर्व मेयर शिवाजी दीक्षित के कार्यकाल में कर्मचारी संघ और नगर निगम के बीच समझौता हुआ था। इस समझौते के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से दैनिक एवं एनजीओ कर्मियों को 750 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाना था। इसके साथ ही सातवें वेतनमान को लागू करने तथा पांचवें और छठे वेतनमान के अंतर वेतन का भुगतान करने पर भी सहमति बनी थी। लेकिन, इन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.