मांगें पूरी नहीं होने पर उत्पादन ठप करने की चेतावनी
चाईबासा, जुलाई 8 -- गुवा, संवाददाता। गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में सोमवार देर शाम ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया है, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे मजदूरों में भारी नाराजगी है। इस दौरान मांगें पूरी नहीं होने पर उत्पादन ठप करने की चेतावनी दी गई। बैठक में गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, अस्पताल एवं शौचालयों की नियमित सफाई, नया एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, मरीजों के भोजन की गुणवत्ता सुधारने तथा मधुमेह (शुगर) के मरीजों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.