चतरा, मार्च 15 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । चतरा जिले में बिजली व्यवस्था संभाल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी गीतराज इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 17 मार्च तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 18 मार्च 2026 से सभी कर्मी खुद को विद्युत कार्यों से पूरी तरह अलग कर लेंगे, जिससे जिले की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने दी। यह हड़ताल 16 मार्च को होना था, लेकिन कंपनी ने आश्वासन दिया है कि 2 दिन में आपकी मांगो पर विचार किए जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.