साहिबगंज, जनवरी 6 -- साहिबगंज। रेलवे के विकास के मसले पर झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा के आंदोलन के ऐलान का पाकुड़ जिले के पत्थर कारोबारियों ने भी समर्थन किया है। साहिबगंज व पाकुड़ के रेल विकास से जुड़ी मांगों को अगर 15 जनवरी तक पूरा नहीं किया जाता है तो 16 जनवरी से दोनों जिलों में रेलवे रैक से पत्थर ढुलाई का कार्य अनिश्चित काल के लिए बंद कर देने की बात कही है। इस मसले पर पाकुड़ के पत्थर कारोबारियों ने सोमवार को यहां झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर अपना समर्थन देने की बात कही। पाकुड़ के पत्थर व्यवसासियों ने भी कहा की रेलवे 15 जनवरी तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी वे भी 16 जनवरी से पत्थरों की रैक लोडिंग बंद कर देंगे। हालांकि सड़क मार्ग से पत्थर ढुलाई का काम वे लोग करेंगे। पाकुड़ जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.