मुंगेर, फरवरी 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ), दिल्ली व ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू), कोलकाता के संयुक्त आह्वान पर मांग दिवस को लेकर सोमवार को ईआरएमयू, ओपन लाइन जमालपुर और ईआरएमयू, वर्कशॉप जमालपुर की ओर से अलग अलग समय पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर प्रदर्शन किया गया। ईआरएमयू, ओपन लाइन शाखा जमालपुर की ओर से पूर्व रेलवे डीजल शेड जमालपुर के मुख्य गेट के समक्ष नुक्कड़ सभाा का आयोजन हुआ। सभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने की, तथा संचालन शाखा सचिव शिवदयाल मंडल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय सहायक महामंत्री केडी यादव ने थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार मजदूरों की हकमारी करने पर तुली है। हमारी केंद्रीय व स्थानीय समस्याओं को लगातार अनदेखी की जार रही है। इस बार भी अनदेखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.