लोहरदगा, जून 1 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन लोहरदगा की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष नबी उल हसन और महामंत्री लाल धनंजय नाथ शाहदेव की अगुवाई में हुई। इसमें पीडीएस राशन दुकानदारों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर 18 मई को जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की समीक्षा के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी है कि उनकी छह सूत्री मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है। तो राशन दुकानदार फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। संगठन द्वारा कहा गया है कि धरना के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। मगर प्रशासन से किसी भी तरह की वार्ता नहीं होने पर संगठन इस बात से अनभिज्ञ है कि इसकी मांगों पर क्या कार्रवाई की जा रही है। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन के साथ सभी राशन दुकानदार हड़ताल करने को ब...