मुंगेर, जून 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-किऊल रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि, यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में रेल चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कजरा क्षेत्र के ग्रामीण स्टेशन परिसर के बाहर एकत्र हुए और शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय निवासी राजीव कुमार, रोहित कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने किया। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में स्टेशन मास्टरों ने मनाया डिमांड डे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, कजरा स्ट...