हाजीपुर, सितम्बर 19 -- बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर रविवार तक ठोस कार्रवाई की मांग की है। संघ के अनुसार,मांगें पूरी नहीं होने पर सोमवार से ग्रामीण विकास सेवा के सभी स्तर के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। महनार के बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में राज्य सेवा संवर्ग,सेवा संरचना में सुधार,पद एवं दायित्व में उचित अवसर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा शामिल है। मांगों को लेकर विभागीय स्तर पर कई बार वार्ता हुई है,लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं आया है। बीडीओ ने बताया कि 14 सितंबर को ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। यह भी पढ़ें- अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिहार ...