मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक अक्तूबर के बाद धान खरीद से हाथ खींचेंगे राइस मिलर्स
रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रदेश के राइस मिलर्स की लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है। एक निजी होटल में शुक्रवार को हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी और प्रदेशभर के राइस मिलर्स की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनकी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं हुआ तो एक अक्तूबर के बाद आगामी धान खरीद सत्र के लिए कोई भी राइस मिलर सरकारी अनुबंध नहीं करेगा। बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, महामंत्री गगन गर्ग, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंघल, हनी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विकास छाबड़ा, मंत्री रजत अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष सचिन गोयल सहित प्रदेशभर से आए राइस मिलर्स मौजूद रहे। इस दौरान शिवकुमार मित्तल, नरेश कंसल, रोहताश अग्रवाल, अनिल नारंग, पंकज बंगा, हिमांशु अरोड़ा, संजय गोयल, ईश्वर बंसल, सौरभ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.