मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र होगा आंदोलन
रुडकी, अगस्त 31 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा से जुड़े किसानों का जेएम कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। किसानों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि अभी तक धरना स्थल पर कोई अधिकारी नहीं आया। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। गन्ना भुगतान, ऊर्जा निगम से जुड़ी शिकायतों समेत विभिन्न विभागों में किसानों की समस्याएं लंबित हैं। किसानों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: फसलों पर जंगली जानवरों का कहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.