मांगें पूरी नहीं तो शिक्षक करेंगे आंदोलन
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा को 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव और जिला महासचिव मुनिंद्र कुमार झा ने कहा कि हमारी मागों की पूर्ति अगर 20 जून से पहले नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।संघ ने ज्ञापन में नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति देने, सभी संवर्ग के विशिष्ट शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों का महंगाई भत्ता, आवास भत्ता की अंतर राशि का भुगतान करने, सभी संवर्ग के नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के वेतन, एरियर, महंगाई भत्ता, मातृत्वाकाश, चिकित्सा अवकाश आदि का भुगतान करने की मांग की है। ज्ञापन में इसके अलावा अन्य मांगें भी की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.