रुडकी, अप्रैल 13 -- बुग्गावाला, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर किसानों की विभिन्न समस्याएं उठाई। कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि किसान संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री को भी पत्र प्रेषित किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर तहसील के बुधवा शहीद गांव में नदी के पानी से किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि का कटाव हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.