मांगें न मानकर कफन ओढ़ने को मजबूर कर रही सरकार : रूपेश
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन, लोक निर्माण विभाग में बुधवार को अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कफन ओढ़कर शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मार्मिक प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों और पेंशनरों की वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों की ओर आकर्षित करना था। इस मौके पर अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशन कोई दया या अनुग्रह नहीं, बल्कि कर्मचारियों का अर्जित अधिकार है। हम यह अधिकार लेकर रहेंगे। यदि कर्मचारियों की आवाज़ सरकार तक पहुंचाने के लिए कफन ओढ़ना पड़े, तो हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। मांगें नहीं माने जाने पर कफन ओढ़कर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, अनिल किशोर पांडेय, ई. रामसमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.