सीतापुर, जनवरी 3 -- सीतापुर, संवाददाता। पुराने सीतापुर क्षेत्र की वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने पक्के पुल पर शांतिपूर्ण धरना/अनशन किया। धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष नियाज हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्टी की जायज मांगें आगामी आठ दिनों के भीतर पूरी नहीं की गईं, तो हजारों लोगों के साथ पक्का पुल जाम किया जायेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। नियाज हुसैन ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा जीआईसी से सिटी स्टेशन तक अतिक्रमण हटाने के लिए किया गया चिन्हांकन स्वागतयोग्य है, लेकिन केवल मार्किंग से जनता को राहत नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है, पक्के पुल ...