फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- नूंह, सरसमल। कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को नूंह और तावडू मंडियों का निरीक्षण किया। किसानों की समस्याएं सुनी और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। उनके साथ नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शहीदा खान भी मौजूद रहे। नेताओं ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। दौरे के दौरान किसानों ने खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में देरी हो रही है और कई बार फसल की पूरी खरीद नहीं हो रही। इसके अलावा उठान में देरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.